National NewsState NewsUttar-Pradesh

प्रयागराज: शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन बनी मां, पति ने किया अपनाने से इंकार, पंचायत में हुआ फैसला

प्रयागराज: शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन बनी मां, पति ने किया अपनाने से इंकार, पंचायत में हुआ फैसला

प्रयागराज के करछना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के मात्र दो दिन बाद ही दुल्हन ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इस घटना से ससुराल में हड़कंप मच गया।

शादी के तीसरे दिन बनी मां

जानकारी के मुताबिक, करछना के एक युवक की बारात गांव जसरा गई थी। शादी के अगले दिन रिसेप्शन हुआ, लेकिन तीसरे ही दिन नवविवाहिता ने बच्चे को जन्म दे दिया

पति ने ठुकराया रिश्ता, DNA टेस्ट बनेगा हल

बच्चे के जन्म के बाद युवक ने पत्नी को अपनाने से साफ इनकार कर दिया। उसका कहना है कि शादी चार महीने पहले तय हुई थी और इस बच्चे से उसका कोई संबंध नहीं। वहीं, लड़की पक्ष का दावा है कि दोनों शादी से पहले भी संपर्क में थे

पंचायत में हुआ फैसला, जच्चा-बच्चा को मायके भेजा

गांव में इस अनोखे मामले को लेकर पंचायत बुलाई गई, जिसमें दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें दीं। मामला बढ़ता देख फिलहाल जच्चा-बच्चा को मायके भेज दिया गया है

अब DNA टेस्ट ही सच्चाई सामने लाएगा। पुलिस और पंचायत दोनों ही मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button