National News
महाकुंभ के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे आज चलाएगा 14 विशेष ट्रेनें
🚉 महाकुंभ के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे आज चलाएगा 14 विशेष ट्रेनें
वाराणसी। प्रयागराज महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे (NER) ने 16 फरवरी को 14 विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों से झूंसी, प्रयागराज और अन्य प्रमुख गंतव्यों के लिए चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का अवसर मिल सके।
पीआरओ अशोक कुमार की जानकारी के अनुसार:
गोरखपुर से झूंसी के लिए:
- गाड़ी संख्या 05150 – शाम 7:30 बजे झूंसी को रवाना होगी।
- गाड़ी संख्या 05004 – रात 9:30 बजे झूंसी के लिए रवाना होगी।
- गाड़ी संख्या 05152 – रात 11:45 बजे झूंसी के लिए प्रस्थान करेगी।



