Haryana

किसानों को खरीद के नाम पर गुमराह कर रहा विपक्ष : नायब सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, अब किसानों को खरीद के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। इनके समय में जो भ्रष्टाचार चलता था, वो दुकाने अब बंद हो गई हैं तो इन्हें दर्द हो रहा है, लेकिन मैं, प्रदेश के किसानों को विश्वास दिलाता हूं कि किसानों का एक एक दाना खरीदा जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को महम में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 202 करोड़ 77 लाख रुपये लागत की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए हैं। मुख्यमंत्री ने हलके के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की, साथ ही रैली संयोजक एवं राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा द्वारा रखे गए मांग पत्र की सभी मांगों का अवलोकन करवाने उपरांत लागू करवाने का आश्वासन भी दिया।

हमने विकास कियाना कि देखा क्षेत्र

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को धरातल पर उतारा है। सरकार ने विकास करते समय इस बात का ध्यान नहीं रखा कि वह क्षेत्र हमारी पार्टी के विधायक का है अथवा विपक्ष के विधायक का। इसका प्रमाण यह है कि सरकार ने महम हलके में विकास कार्यों पर पिछले साढ़े 11 वर्षों में 1 हजार 328 करोड़ रुपये खर्च किए हैं,जबकि, कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में मात्र 584 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। इनमें से भी काफी पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया था।

 

गेटपास के नाम पर विपक्षी गुमराह कर रहे:

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को विपक्ष द्वारा गेट पास के नाम पर झूठ फैलाते हुए गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि किसी भी किसान को परेशानी नहीं होगी। फसल खरीद के लिए ड्यूटियां सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने 11 सालों में किसानों को मुआवजे और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 16 हजार 160 करोड़ रुपये की राशि दी है,लेकिन, कांग्रेस सरकार के 10 साल के शासनकाल में 1 हजार 138 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी की गई थी। कांग्रेस सरकार तो किसानों की 269 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि बकाया छोड़कर चली गई थी।

विपक्ष की सरकारों में प्लाटो के ना कागज मिले ना कब्जा:

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने गरीबों के सिर पर छत उपलब्ध करवाने के लिए ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत 1 लाख 60  हजार मकान दिये गये हैं। इसी प्रकार गरीब परिवारों को ‘मुख्यमंत्री आवास योजना-शहरी’ के तहत शहरों में 18 हजार 470 प्लॉट व फ्लैट दिए हैं। लेकिन विपक्ष की सरकारों में तो ना कागज दिए ना ही कब्जा दिया गया। केवल वोट लेने का काम किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button