National NewsRayta SpecialWorldराजनीति

PM मोदी का ट्रंप को दो-टूक जवाब: किसान सर्वोपरि, टैरिफ की धमकी से नहीं डरेगा भारत

नई दिल्ली, 7 अगस्त 2025 — अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने की चेतावनी के बाद भारत सरकार की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। जहां विदेश मंत्रालय ने पहले ही स्थिति स्पष्ट की थी, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस मुद्दे पर मंच से सख्त और निर्णायक बयान दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कर दिया है कि भारत अपने किसानों के हितों पर किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें व्यक्तिगत रूप से इसकी कोई कीमत चुकानी पड़े, तो भी वे इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।

किसान हमारी रीढ़ हैं, उनकी कीमत पर नहीं चाहिए कोई दोस्ती”

दिल्ली में आयोजित एक कृषि सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा:

“भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों पर कभी समझौता नहीं करेगा। किसान देश की आत्मा हैं, और उनकी भलाई के लिए जो भी करना पड़े, हम करेंगे।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारत के किसानों की जोतें छोटी हैं, संसाधन सीमित हैं, और उनकी रक्षा करना सरकार की संवैधानिक और नैतिक जिम्मेदारी है।

अमेरिका का दबाव नाकाम

ट्रंप प्रशासन भारत पर यह दबाव बना रहा है कि वह अमेरिकी कृषि और डेयरी उत्पादों के लिए अपना बाजार पूरी तरह खोल दे। लेकिन पीएम मोदी ने यह साफ कर दिया कि यह कदम भारत के किसानों को असुरक्षित और असहाय बना देगा।

“जहां 70% जनसंख्या कृषि पर निर्भर हो, वहां ऐसी मांगें स्वीकार करना आत्मघात होगा,” प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा।

बराबरी का रिश्ता, न कोई ‘बिग ब्रदर’

प्रधानमंत्री ने अमेरिका को दो-टूक संदेश देते हुए कहा:

“अगर रिश्ते बढ़ेंगे तो बराबरी के स्तर पर होंगे। कोई ‘बिग ब्रदर’ नहीं होगा। भारत अपने सम्मान से कभी समझौता नहीं करेगा, चाहे अमेरिका पाकिस्तान को गोद में बैठा ले।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button