IPLNational NewsSportsWorld

राजस्थान रॉयल्स: शानदार शुरुआत, कमजोर फिनिशिंग और अधूरा सपना

प्लेऑफ से बाहर होना उतना दर्दनाक नहीं, जितना उम्मीदों का टूटना

Asheesh srivastava
Rajasthan Royals
का प्लेऑफ से बाहर होना शायद उतना दर्दनाक नहीं लगा, जितना आगे जाकर हारना लगता। क्योंकि कई बार टूर्नामेंट की शुरुआत इतनी उम्मीदें जगा देती है कि अंत में मिली हार सिर्फ हार नहीं रहती, दिल तोड़ देती है। इस बार राजस्थान ने फैंस को लगातार यह एहसास कराया कि टीम कुछ बड़ा कर सकती है, लेकिन धीरे-धीरे वही उम्मीद बोझ बनती चली गई।
ओपनिंग जोड़ी ने पूरे सीजन में जगाई उम्मीद
अगर पूरे सीजन किसी चीज ने राजस्थान को जिंदा रखा, तो वह उसकी ओपनिंग जोड़ी थी। Yashasvi Jaiswal और Vaibhav Suryavanshi ने कई मुकाबलों में टीम को शानदार शुरुआत दी।
यशस्वी का आक्रामक अंदाज और वैभव का बेखौफ खेल कई बार मैच का पूरा मूड बदल देता था। खास बात यह रही कि कम उम्र में भी वैभव ने जिस आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की, उसने राजस्थान को भविष्य के लिए नई उम्मीद दी।
मिडिल ऑर्डर बना सबसे बड़ी कमजोरी
 सिर्फ ओपनर्स के भरोसे कोई भी T20 टूर्नामेंट नहीं जीता जा सकता। यही राजस्थान की सबसे बड़ी कमजोरी बन गई।
जैसे ही शुरुआती विकेट गिरे, मिडिल ऑर्डर पूरी तरह दबाव में दिखाई दिया। बड़े शॉट खेलने की हिम्मत कम दिखी और रन गति अचानक टूट जाती थी। यही वजह रही कि कई जीते हुए मुकाबले टीम के हाथ से निकल गए।
दिल्ली के खिलाफ मैच ने खोल दी पूरी सच्चाई
Delhi Capitals
के खिलाफ मुकाबला मानो पूरे सीजन की कहानी बन गया। आखिरी छह ओवरों में सिर्फ 33 रन बनाना यह दिखाता है कि दबाव के समय टीम कितनी असहज हो जाती थी।
ऐसा लगा जैसे बल्लेबाज जीतने नहीं, सिर्फ मैच को लंबा खींचने उतरे हों। जबकि T20 क्रिकेट में डरकर खेलना सबसे बड़ी गलती मानी जाती है, और राजस्थान ने यही गलती बार-बार दोहराई।

प्रतिभा थी, लेकिन संतुलन नहीं

सच कहा जाए तो इस टीम में प्रतिभा की कमी बिल्कुल नहीं थी। समस्या टीम संतुलन और फिनिशिंग की रही। ओपनिंग हर बार मैच नहीं बचा सकती। जब मिडिल ऑर्डर जिम्मेदारी नहीं लेता, तो अच्छी शुरुआत भी बेकार चली जाती है।
अगले सीजन के लिए बड़ा सबक शायद अच्छा ही हुआ कि राजस्थान का सफर यहीं खत्म हो गया। क्योंकि अगर यही टीम फाइनल तक पहुंचकर इसी तरह टूटती, तो फैंस के लिए वह दर्द और बड़ा होता।
अब टीम के पास अगले सीजन की तैयारी का समय है। राजस्थान को ऐसे बल्लेबाजों की जरूरत है जो दबाव में मैच खत्म करना जानते हों, सिर्फ शुरुआत नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button