HaryanaNational NewsRayta Special

गुरुग्राम में फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

गुरुग्राम: रविवार सुबह 6 बजे फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस OTT विनर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। बाइक पर सवार तीन हथियारबंद शूटरों ने एल्विश के घर पर 24 राउंड गोलियां दागीं, जिनके खोल मौके से बरामद हुए हैं। गोली की बारिश में घर की बालकनी, दीवारें, खिड़कियां और दरवाजे निशान लग गए।

खबर के मुताबिक, इस घटना के वक्त एल्विश यादव घर पर नहीं थे, पर उनकी मां और केयरटेकर अंदर मौजूद थे। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि फायरिंग करने वाले पेशेवर शूटर हो सकते हैं और बड़े गैंग से जुड़े होने की आशंका है।

फायरिंग का सिलसिला सिंगर फाजिलपुरिया पर हमले से जुड़ा?

पुलिस को शुरुआती जांच में ऐसे सुराग मिले हैं जो इस मामले को सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हुए हालिया हमले से जोड़ते हैं। फाजिलपुरिया और एल्विश यादव करीबी दोस्त माने जाते हैं। फाजिलपुरिया पर हुए हमले के बाद हमलावरों ने धमकी दी थी कि वे उसके करीबी लोगों को भी निशाना बनाएंगे।

घटना के वक्त परिवार सुरक्षित, पुलिस जांच में जुटी

एल्विश यादव के पिता राम अवतार यादव ने बताया कि पुलिस के सीसीटीवी फुटेज में तीन हमलावर बाइक पर नजर आ रहे हैं। परिवार घर के अंदर था और फायरिंग के कारण किसी को कोई चोट नहीं आई। हालांकि, घर की कई जगहों पर गोली के निशान मिले हैं और शीशे का दरवाजा टूट गया है।

गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि एल्विश यादव को फिलहाल कोई धमकी नहीं मिली थी, इसलिए यह हमला अचानक लगता है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

एल्विश यादव का विवादों से पुराना नाता

एल्विश यादव पहले भी विवादों में रह चुके हैं। 2023 में उन्हें 1 करोड़ की फिरौती की धमकी मिली थी। इसी साल नोएडा में रेव पार्टी में सांप और जहर रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मार्च 2024 में यूट्यूबर मैक्सटर्न से उनका विवाद हुआ था, जिसमें उन्होंने थप्पड़ मारने की बात स्वीकार की। इसके अलावा 2024 में एक क्रिकेट मैच के दौरान जान से मारने की धमकी भी उन्हें मिली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button