Chandigarh

सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर ने निगम कमिश्नर से की मुलाकात, शहर विकास पर चर्चा

सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर ने निगम कमिश्नर से की मुलाकात, शहर विकास पर चर्चा

चंडीगढ़: सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी और डिप्टी मेयर तरुणा मेहता ने नगर निगम कमिश्नर से मुलाकात कर शहर के विकास और आर्थिक स्थिति को सुधारने पर चर्चा की। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की और पार्षद सचिन गालव भी मौजूद रहे।

जसबीर बंटी ने कहा कि नगर निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत किए बिना वार्डों में विकास कार्य संभव नहीं होगा। वहीं, तरुणा मेहता ने निगम से शहर के विकास में पूर्ण सहयोग देने और आर्थिक सुधार के लिए सुझावों को अमल में लाने की बात कही।

कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा कि पार्टी के सभी पार्षद शहर की बेहतरी के लिए समन्वय बनाकर कार्य करेंगे और विकास से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को प्राथमिकता देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button