फिटनेस, फोकस और डिसिप्लिन… Bhuvneshwar Kumar ने बताया कैसे बरकरार है धार
खिलाड़ी को लंबे समय तक आगे बढ़ाने का काम डिसिप्लिन करता है।
asheesh srivastava
Indian Premier League के हाईवोल्टेज मुकाबले के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज़ Bhuvneshwar Kumar ने अपनी सफलता, फिटनेस और गेंदबाज़ी की रणनीति को लेकर खुलकर बात की। मैच के बाद दिए इंटरव्यू में भुवनेश्वर कुमार का शांत और बेहद ईमानदार अंदाज फैंस को काफी पसंद आया।
“वो छक्का सबसे ज्यादा याद रहेगा”
मैच में शानदार गेंदबाज़ी के बावजूद भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा एक छक्का याद रहेगा। उन्होंने कहा कि करियर में उन्होंने कई बार विकेट लिए हैं, लेकिन उस छक्के को उन्होंने सबसे ज्यादा एंजॉय किया। भुवी का यह बयान सोशल media पर तेजी से वायरल हो रहा है।
“मोटिवेशन नहीं, डिसिप्लिन जरूरी”
अपनी लगातार बेहतरीन परफॉर्मेंस का राज बताते हुए भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि मोटिवेशन कुछ समय के लिए असर करता है, लेकिन खिलाड़ी को लंबे समय तक आगे बढ़ाने का काम डिसिप्लिन करता है। उन्होंने कहा कि टीम के physios और trainers के साथ-साथ घर पर भी उनकी फिटनेस पर लगातार मेहनत होती है। भुवी ने अपनी निजी सपोर्ट टीम को भी इसका पूरा श्रेय दिया।
विकेट देखकर बनानी पड़ती है रणनीति
लगातार सही लेंथ पर गेंदबाज़ी करने को लेकर भुवनेश्वर ने कहा कि हर विकेट अलग होती है और उसी हिसाब से प्लान बदलना पड़ता है। उनके मुताबिक इस मैच में पिच से मदद मिल रही थी, इसलिए लेंथ बॉल असरदार रही। वहीं फ्लैट विकेट पर गेंदबाज़ को अलग रणनीति अपनानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि मैच की परिस्थितियों को जल्दी समझना सबसे अहम होता है।
मैच प्रैक्टिस से बना रहता है रिदम
दो IPL सीज़न के बीच अपने रूटीन को लेकर भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि पूरे साल उन्हें पर्याप्त मैच प्रैक्टिस मिलती रहती है, जिससे उनका रिदम बना रहता है। साथ ही बीच-बीच में मिलने वाला ब्रेक उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से रिचार्ज होने का मौका देता है।
फैंस को पसंद आया भुवी का अंदाज
मैच के बाद भुवनेश्वर कुमार की सादगी और प्रोफेशनल सोच की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। फैंस का कहना है कि यही अनुशासन और निरंतरता उन्हें बाकी गेंदबाज़ों से अलग बनाती है।
