National NewsUttar-Pradesh

नोएडा की हाई-फाई सोसायटी में डे-केयर का खौफनाक सच: 15 महीने की बच्ची को दांत से काटा, CCTV में कैद हुई दरिंदगी

नोएडा, 11 अगस्त 2025 । नोएडा सेक्टर-137 की पारस टियरा सोसायटी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक डे-केयर सेंटर में 15 महीने की मासूम बच्ची के साथ मेड द्वारा की गई बर्बरता का वीडियो CCTV में कैद हो गया। वीडियो देखकर किसी का भी खून खौल सकता है—जहां बच्ची को थप्पड़ मारा गया, जमीन पर पटक दिया गया, प्लास्टिक बेल्ट से पीटा गया और यहां तक कि उसकी जांघ पर दांत से काटा गया।

 

डॉक्टर ने पुष्टि की ‘बाइट मार्क्स’

बच्ची के माता-पिता ने जब उसके शरीर पर गोलाई में बने निशान देखे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाया। जांच में डॉक्टर ने पुष्टि की कि यह दांत के काटने के निशान हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मेड को गिरफ्तार कर लिया है।

 

डे-केयर प्रमुख पर भी आरोप

माता-पिता का आरोप है कि शिकायत करने पर न सिर्फ मेड ने, बल्कि डे-केयर प्रमुख ने भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकी दी। थाना सेक्टर-142 में FIR दर्ज की गई और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button