National Newsराजनीति

विदेश दौरों पर मचा घमासान: राहुल को लेकर कांग्रेस-भाजपा में तीखी नोकझोंक

सुप्रिया श्रीनेत: "पूरी दुनिया सुनती है राहुल को, छिपकर नहीं जाते"

Asheesh srivastava
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि उनका कहना है कि यह राहुल की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है।राहुल गांधी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। हार्वर्ड, कैंब्रिज और स्टैनफोर्ड जैसी नामी यूनिवर्सिटी उन्हें संवाद और व्याख्यान के लिए आमंत्रित करती हैं।

“झप्पी-पप्पी की कूटनीति” – मोदी पर सुप्रिया का तंज
सुप्रिया ने पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी जी विदेश में सिर्फ गले मिलने और फोटो खिंचवाने में व्यस्त रहते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर कोई बड़ा वैश्विक संस्थान मोदी को लेक्चर के लिए नहीं बुलाता तो इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार नहीं है।

भाजपा: “विदेश में भारत को बदनाम कर रहे राहुल”
भाजपा नेताओं का आरोप है कि राहुल गांधी विदेशी मंचों से भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनाव प्रणाली पर सवाल खड़े कर देश की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। भाजपा इसे घरेलू राजनीति को विदेश में ले जाने की साजिश बता रही है।

2026 में भी जारी है सियासी जंग
कांग्रेस का दावा है कि राहुल गांधी संविधान और लोकतंत्र की बात करते हैं, न कि किसी पार्टी का एजेंडा। वहीं भाजपा इसे देशहित से जोड़कर देख रही है। 2024 के बाद 2026 में भी राहुल के विदेश दौरे सियासी बहस का सबसे गर्म मुद्दा बने हुए हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button