Rashifal

आज का राशिफल 28 मई 2025: कन्या राशि वालों को मिलेगा शुभ अवसर, जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत!

आज का राशिफल 28 मई 2025: आज 28 मई 2025 का दिन राशियों के लिए खास संकेत लेकर आया है। कुछ राशियों के लिए यह दिन शुभ कार्यों और तरक्की से भरपूर रहने वाला है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं आज किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी।


मेष

परिवार में खुशियों की बहार, कोई शुभ योजना बन सकती है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

वृषभ

स्वास्थ्य में सुधार होगा, पुराना बैर खत्म होगा। व्यापार में नई राहें खुलेंगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में राहत।

मिथुन

काम में अड़चनें, सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। आर्थिक तनाव रह सकता है। सोच-समझकर फैसले लें।

कर्क

समाज सेवा में मन लगेगा, कोई शुभ समाचार मिल सकता है। तीर्थ यात्रा के योग बन रहे हैं। आज का निर्णय आपके पक्ष में होगा।

सिंह

अत्यधिक सोच से तनाव, परिवार में मतभेद हो सकता है। खर्चों में वृद्धि और विश्वासघात की आशंका। सतर्क रहें।

कन्या

आज का सबसे शुभ संकेत!
किसी शुभ कार्य में भागीदारी का अवसर मिलेगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा और व्यापार यात्रा से लाभ होगा। हालांकि खानपान में सावधानी जरूरी।

तुला

प्रेम संबंधों में तनाव, करियर में थोड़ी रुकावट। सरकारी पक्ष से मदद मिलेगी, लेकिन शत्रु सक्रिय रहेंगे। सजग रहने की जरूरत।

वृश्चिक

बुद्धिमत्ता से हर कार्य में सफलता मिलेगी। पढ़ाई और करियर में उन्नति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु

पुराना निवेश लाभ देगा। अधिकारी वर्ग से लाभ और बकाया धन की प्राप्ति संभव। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा।

मकर

समस्याओं का समाधान मिलेगा। कानूनी मामलों में सफलता, और कोई महत्वपूर्ण योजना शुरू हो सकती है। बड़ों का मार्गदर्शन लाभकारी।

कुंभ

कारोबार में लाभ, बच्चों से खुशी मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का योग। धन संचय की प्रवृत्ति बढ़ेगी।

मीन

तनाव और विश्वासघात के संकेत हैं। यात्रा में कष्ट हो सकता है। सोच-समझकर निर्णय लें और सतर्क रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button