National Newsराजनीति

अखिलेश यादव ने फांदी बैरिकेडिंग, दिल्ली में विपक्ष का बड़ा प्रदर्शन

नई दिल्ली | 11 अगस्त 2025: दिल्ली की सड़कों पर आज लोकतंत्र की एक नई तस्वीर देखने को मिली, जब विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के खिलाफ संयुक्त मार्च निकाला। इस मार्च की सबसे बड़ी तस्वीर बनी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, जो सुरक्षा बैरिकेड फांदकर मार्च में सबसे आगे निकल गए।

इस प्रदर्शन में कांग्रेस के कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर सभी विपक्षी दल एकजुट दिखे। राहुल गांधी की अगुवाई में निकले इस मार्च में विपक्षी नेताओं ने जमकर नारेबाजी की और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए।

अखिलेश यादव ने फांदी बैरिकेडिंग, दिल्ली में विपक्ष का बड़ा प्रदर्शनअखिलेश यादव का एक्शन मोड: बैरिकेड फांदकर किए सरकार पर तीखे वार

मार्च के दौरान जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो अखिलेश यादव ने न सिर्फ बैरिकेडिंग फांदी, बल्कि पुलिस से तीखी बहस भी की।
इसके तुरंत बाद वो धरने पर बैठ गए और कहा:

सरकार हमें रोकने के लिए पुलिस का सहारा ले रही है। ये लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश है।
चुनाव आयोग पर देश भर में सवाल उठ रहे हैं, लेकिन ये सरकार सुनने को तैयार नहीं है।

चुनाव आयोग पर विपक्ष के सवाल

विपक्ष का आरोप है कि हाल ही के चुनावों में बड़े पैमाने पर वोटिंग में धांधली हुई है। कांग्रेस ने वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं और चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button