Aaj Ka Rashifal 3 June 2025: ज्येष्ठ माह का बड़ा मंगल आज, जानें 12 राशियों का भाग्यफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 3 June 2025: आज का दिन हिंदू पंचांग के अनुसार बेहद खास है। ज्येष्ठ माह का चौथा बड़ा मंगल, दुर्गाष्टमी व्रत, धूमावती जयंती, और बुध का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश – ये सब मिलकर इसे आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से विशेष बनाते हैं।
इस विशेष दिन पर बजरंगबली की विशेष कृपा किन राशि वालों पर बरसेगी? किसका दिन रहेगा भाग्यशाली और कौन से उपाय बना सकते हैं आपके दिन को और भी बेहतर? आइए जानते हैं आज का राशिफल:
मेष (Aries)
दिन अनुकूल है, मेहनत रंग लाएगी। व्यापार में लाभ, ऑफिस में व्यस्तता, स्वास्थ्य ठीक।
शुभ रंग: ऑरेंज | शुभ अंक: 6
वृषभ (Taurus)
भाग्य का साथ मिलेगा। प्रॉपर्टी डील में वरिष्ठों की सलाह लें। पारिवारिक मेलजोल बढ़ेगा।
शुभ रंग: मेजेंटा | शुभ अंक: 8
मिथुन (Gemini)
संयम की ज़रूरत, व्यापार में पार्टनर से विवाद की आशंका। बुजुर्गों की सेवा का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4
कर्क (Cancer)
नई खुशियों का दिन, समाज सेवा और रोजगार के नए अवसर दिखेंगे।
शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 3
सिंह (Leo)
बड़ी ज़िम्मेदारी का संकेत, मेहनत का फल मिलेगा। रिश्तों में विश्वास रखें।
शुभ रंग: महरून | शुभ अंक: 6
कन्या (Virgo)
चुनौतियों से घबराएं नहीं, करियर निर्णय सोच-समझकर लें। उपहार की प्राप्ति संभव।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 8
तुला (Libra)
खुशियों भरा दिन, महिलाएं नए बिजनेस की शुरुआत कर सकती हैं। संबंधों में समझदारी रखें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 5
वृश्चिक (Scorpio)
इंजीनियर्स के लिए दिन लाभदायक। बच्चों के साथ समय बिताएं, सीनियर्स से मार्गदर्शन लें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
धनु (Sagittarius)
नौकरी में प्रमोशन के योग, ऑफिस में प्रशंसा मिलेगी। पुराने झगड़े सुलझ सकते हैं।
शुभ रंग: पीच | शुभ अंक: 9
मकर (Capricorn)
शॉपिंग और नई संभावनाओं का दिन। पुराने अच्छे कर्म फल देंगे।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 4
कुम्भ (Aquarius)
कॉन्फिडेंस बना रहेगा, टेंशन से दूर रहने की सलाह। छात्रों और व्यापारियों को लाभ।
शुभ रंग: पिंक | शुभ अंक: 9
मीन (Pisces)
खुशियों से भरा दिन, वरिष्ठों से सलाह लें। आत्मविश्वास बनाए रखें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 1
