
Bigg Boss 19 Winner: टीवी के सबसे बड़े और चर्चित रिएलिटी शो Bigg Boss 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को संपन्न हुआ और इस सीजन के विजेता के नाम का ऐलान हो चुका है। इस सीजन के विनर बने गौरव खन्ना, जिन्होंने अपने शानदार गेम और फैन फॉलोइंग के दम पर फरहाना भट्ट को पीछे छोड़ते हुए चैंपियन का ताज अपने नाम किया।
गौरव खन्ना को जीत के साथ 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने शो में भाग लेने के लिए प्रति सप्ताह लगभग 17.5 लाख रुपये फीस चार्ज की थी, जिससे वह Bigg Boss 19 के सबसे महंगे कंटेस्टेंट्स में शामिल हो गए।
गौरव खन्ना का करियर और पहचान
कानपुर, उत्तर प्रदेश में जन्मे गौरव खन्ना (11 दिसंबर 1981), टीवी इंडस्ट्री के भरोसेमंद और लोकप्रिय एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने 2002 में स्टार प्लस के सीरियल ‘भाभी’ से अपने करियर की शुरुआत की।
CID: इंस्पेक्टर कविन
अनुपमा: अनुज कपाड़िया के रोल ने दिलाई जबरदस्त पहचान
अन्य शोज़: कुमकुम, जीवनसाथी, मेरी डोली तेरे अंगना, ससुराल सिमर का, बालिका वधू, लाल इश्क
गौरव ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ भी जीता, जिसमें उन्हें 20 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली थी।
नेटवर्थ और लाइफस्टाइल
गौरव खन्ना की नेटवर्थ 8-15 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। उनके पास Audi कार, Royal Enfield बाइक और मुंबई में लग्जरी अपार्टमेंट है। वह अपनी पत्नी आकांक्षा के साथ मुंबई में रहते हैं।
Bigg Boss 19 कंटेस्टेंट्स और फिनाले
इस सीजन में कुल 16 कंटेस्टेंट्स + 2 वाइल्ड कार्ड एंट्रीज़ हुई।
टॉप कंटेस्टेंट्स:
गौरव खन्ना (विनर)
फरहाना भट्ट (फर्स्ट रनरअप)
अमाल मलिक
तान्या मित्तल
प्रणित मोरे
सोशल मीडिया पर धमाल
गौरव खन्ना की जीत के बाद सोशल मीडिया पर #GauravKhannaWinner ट्रेंड कर रहा है। उनके फैंस उन्हें सबसे डिजर्विंग विनर मान रहे हैं और उनकी जीत के लिए बधाइयां दे रहे हैं।
