
Coolie Box Office Collection Day 4: सुपरस्टार रजनीकांत की धमाकेदार फिल्म ‘कुली’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। हर दिन के साथ फिल्म की कमाई का ग्राफ नया मुकाम छू रहा है। पहले तीन दिनों में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के बाद, Day 4 यानी चौथे दिन की रिपोर्ट भी सामने आ गई है। हालांकि, इस दिन फिल्म की कमाई में थोड़ा सा गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है।
कुली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Day 4
Sacnilk.com की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कुली’ ने चौथे दिन लगभग ₹35 करोड़ का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब ₹194.25 करोड़ पहुंच चुका है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अपने पांचवें दिन ही 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

अब तक का कलेक्शन इस प्रकार है:
पहला दिन: ₹65 करोड़
दूसरा दिन: ₹54.75 करोड़
तीसरा दिन: ₹39.5 करोड़
चौथा दिन: ₹35 करोड़
- कल (4 दिन में): ₹194.25 करोड़
ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट (Day 4):
फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी चौथे दिन शानदार रही:
सुबह के शो: 45.47%
दोपहर के शो: 69.97%
शाम के शो: 76.73%
रात के शो: 62.81%
कुल ऑक्यूपेंसी: 63.75%
वर्ल्डवाइड भी मचा रहा है धमाल
‘कुली’ न सिर्फ भारत में बल्कि वर्ल्डवाइड भी शानदार कलेक्शन कर रही है। विदेशों में रजनीकांत की जबरदस्त फैन फॉलोइंग के चलते फिल्म को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है।
स्टारकास्ट और दमदार परफॉर्मेंस
फिल्म में रजनीकांत के साथ-साथ अक्किनेनी नागार्जुन, आमिर खान, श्रुति हासन, उपेन्द्र राव, पूजा हेगड़े, सत्यराज और रेबा मोनिका जॉन जैसे बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। सभी की परफॉर्मेंस को दर्शकों और क्रिटिक्स से भरपूर सराहना मिल रही है।
क्या ‘कुली’ तोड़ेगी 300 करोड़ का रिकॉर्ड?
जिस रफ्तार से ‘कुली’ आगे बढ़ रही है, ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में ये फिल्म 300 करोड़ क्लब में भी एंट्री ले सकती है। आने वाले वीकेंड में फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल देखने को मिल सकता है।
