Haryana

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र का पहला दिन, गुरु तेग बहादुर के 350वें बलिदान दिवस पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित

Haryana Assembly: हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आगाज वीरवार को हंगामेदार और भावुक पलों के साथ हुआ। पहले दिन सदन में गुरु तेग बहादुर के 350वें बलिदान दिवस पर प्रदेशभर में कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस आयोजन समिति, सभी जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संगठनों और नागरिक संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी भावुक हो गए, वहीं विपक्षी दल कांग्रेस ने किसानों और स्कलों की बदहाली को लेकर सरकार को घेरा। सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। मुख्यमंत्री नायब सैनी संसदीय कार्य मंत्री महीपाल ढांडा द्वारा गुरु तेग बहादुर के 350वें बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के लिए सरकारी प्रस्ताव प्रस्तुत करने के बाद चर्चा के दौरान सदन में बोल रहे थे।

नायब सैनी ने नवम पातशाह ‘हिन्द की चादर’ गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें बलिदान दिवस के संबंध में अपनी, हरियाणा सरकार की तथा हरियाणा के जन-जन की भावनाएं प्रस्तुत करते हुए कहा कि गुरु जी का जीवन और बलिदान भारतीय सभ्यता की उस आत्मा का प्रतीक है, जिसने सत्य, धर्म और मानव गरिमा की रक्षा के लिए स्वयं को न्योछावर करना स्वीकार किया, लेकिन अन्याय व अधर्म के सामने झुकना कभी स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि गत 25 अगस्त, 2025 को इसी सदन में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया था कि जन-जन को प्रेरित करने के लिए 350वें बलिदान वर्ष को पूरे प्रदेश में गरिमा और गौरवपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। यह प्रस्ताव हरियाणा की धरती की उस परंपरा का विस्तार था, जिसने हमेशा गुरुओं, संतों और महापुरुषों के आदर्शों को अपने सामाजिक जीवन में अपनाया है। इसी संकल्प को साकार करने के लिए गत 3 नवम्बर को चंडीगढ़ में एक सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सभी राजनीतिक दलों ने शहीदी वर्ष के आयोजन को भव्य बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

प्रधानमंत्री का धन्यवाद प्रस्ताव पारित

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सदन में शहीदी दिवस पर हुए कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के आने का एक धन्यवाद प्रस्ताव लेकर आना चाहिए। ये हरियाणा के लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस समागम में आना एक गर्व की बात है। मैं इस सदन में ये प्रस्ताव पारित करने का प्रस्ताव करता हूं। स्पीकर ने ये प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। सदन की ओर से प्रधानमंत्री को एक धन्यवाद प्रस्ताव विधानसभा की ओर से भेजा जाएगा।

हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधन का जताया आभार

मैं इस महान सदन की तरफ से हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधन का भी आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने इस पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई। मैं हरियाणा के हर उस व्यक्ति का आभार प्रकट करता हूं कि जिन्होंने उनमें प्रतिभाग किया। हमारे परमजीत सिंह ने कहा है कि बीर बाल दिवस आ रहा है हमने उसके लिए भी विशेष कार्यक्रम किए हैं।

‘मन की बात’ में कुरुक्षेत्र का जिक्र

नायब सैनी ने कहा कि हर महीने प्रधानमंत्री मन की बात करते हैं, उन्होंने फिर मन की बात कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र के अनुभव केंद्र का जिक्र किया। ये हमारे लिए अनुभव की बात है। मैं इसके लिए उनका आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने हरियाणा के कुरुक्षेत्र का अपनी मन की बात कार्यक्रम में जिक्र किया। मैं सभी सदन के सदस्यों से अपील करता हूं कि वह भी कुरुक्षेत्र जाकर अनुभव केंद्र का दर्शन करें। उन्होंने सदन में कहा कि कुरुक्षेत्र से हमारे भाई अशोक अरोड़ा विधायक हैं, वह आप सबकी चाय का प्रबंधन करेंगे।

पीएम ने गुरु तेगबहादुर का नाम सुनकर निमंत्रण स्वीकारा

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 नवंबर को होने वाले समागम की कहानी बताते हुए कहा- जब मैं उन्हें इसके लिए निमंत्रण देने के लिए गया तो उन्होंने कहा कि मैं उस दिन अयोध्या में रहूंगा। जब मैंने उन्हें गुरु तेगबहादुर के शहीदी दिवस को लेकर बताया तो उन्होंने उसे सहर्ष स्वीकार कर लिया और वह सीधे अयोध्या से कुरुक्षेत्र आए। उन्होंने वहां गुरु की याद में एक सिक्का जारी किया। यह भी सम्मान प्रधानमंत्री ने हमारे गुरुओं को दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button