Chandigarh

Haryana News : हरियाणा में बार काउंसिल चुनाव 17-18 मार्च को

Haryana News : पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव मार्च-2026 में आयोजित किए जाएंगे। चंडीगढ़ में मतदान 17 मार्च  को होगाजबकि हरियाणा के विभिन्न जिलों में जिला स्तर पर चुनाव 18 मार्च को संपन्न होंगे। न्याय प्रशासन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने राज्य भर में चुनावों के सुचारू संचालन के लिए सभी उपायुक्तों को आवश्यक प्रशासनिक एवं लॉजिस्टिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

बार काउंसिल के रिटर्निंग ऑफिसर ने मतदान प्रक्रिया की निगरानी एवं संचालन हेतु राजस्व विभाग के अधिकारियों की तैनाती का अनुरोध किया है। इसके लिए सभी उपायुक्तों को समयबद्ध तैनाती और समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button