Filmyमनोरंजन

Saiyaara का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी, Dhadak 2 और Son of Sardar 2 की हालत पस्त

Saiyaara : इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘धड़क 2’ जहां छठे दिन ही थम गई हैं, वहीं अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ (Saiyaara) ने रिलीज़ के 20वें दिन भी 2 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया है। आइए जानते हैं इन तीनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर अब तक की परफॉर्मेंस।

‘सैयारा’ ने रचा इतिहास, 306 करोड़ क्लब में एंट्री

Saiyaaraडायरेक्टर निखिल आडवाणी की फिल्म Saiyaara ने 20वें दिन भी दमदार कलेक्शन करते हुए 306.60 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म अब तक की साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

‘सन ऑफ सरदार 2’ की रफ्तार पड़ी धीमी

अजय देवगन और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म Son of Sardar 2 अपनी ओपनिंग से ही कमजोर प्रदर्शन कर रही है। भारी प्रमोशन और एडवांस बुकिंग के बावजूद फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही है।

‘धड़क 2’ का बज़ बना पर बॉक्स ऑफिस पर फुस्स

Dhadak 2 से दर्शकों और इंडस्ट्री को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ट्रेलर के चर्चे बड़े थे और फिल्म का असर कमजोर निकला। सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की इस फिल्म ने छठे दिन मात्र ₹1 करोड़ कमाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button