
Aaj ka Rashifal: 18 मार्च 2025 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। ग्रहों की चाल के अनुसार, कुछ राशि वालों को आर्थिक सफलता मिलेगी तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी। जानें सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल।
मेष (Aries)
आर्थिक उन्नति के संकेत मिल रहे हैं। समाज में सम्मान बढ़ेगा और नए संपर्क लाभकारी साबित होंगे। धार्मिक और परोपकारी कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
वृषभ (Taurus)
आज आपके लिए बड़ा दिन है। लंबे समय से रुका हुआ मनचाहा कारोबार शुरू होने की संभावना है। हालांकि, दिन के अंत में आर्थिक मामलों में थोड़ी निराशा हो सकती है। प्रेम संबंधों में संयम बरतें।
मिथुन (Gemini)
दिन मिलाजुला रहेगा। जोखिम भरे कामों से बचें, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आर्थिक लाभ के संकेत हैं, लेकिन सतर्क रहना जरूरी होगा।
कर्क (Cancer)
भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है।
सिंह (Leo)
नए अवसर मिल सकते हैं। योजनाएं सफल होंगी, जिससे आर्थिक लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
कन्या (Virgo)
नई योजनाओं पर काम करने का अच्छा समय है। व्यापार में धन निवेश करना फायदेमंद होगा। नौकरी में तरक्की की संभावना है। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
तुला (Libra)
आज का दिन सफलता लेकर आया है। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। शत्रु आपके विरुद्ध सफल नहीं होंगे। सम्मान में वृद्धि होगी।
वृश्चिक (Scorpio)
समय अनुकूल रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा, हालांकि खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।
धनु (Sagittarius)
समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन कारोबार में लाभ होगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
मकर (Capricorn)
पुरानी समस्याओं का हल निकलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। शारीरिक कष्ट में कमी आएगी। ऋण अदायगी के प्रयास सफल होंगे।
कुंभ (Aquarius)
समझदारी से निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा। मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। जोखिम भरे कामों से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।
मीन (Pisces)
ग्रहों की स्थिति सही नहीं है, जिससे परेशानी आ सकती है। व्यापार में तरक्की होगी, लेकिन व्यक्तिगत जीवन में सतर्कता बरतने की जरूरत है।
(Disclaimer: यह लेख ज्योतिषीय जानकारियों पर आधारित है। किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।)

